2015-02-19 16:26:00

श्रोताओं के पत्र


18 फरवरी 2015

श्रोताओं के पत्र

पत्र- 30.12.14

साहब, पटना के पाद्री की हवेली गिरजाघर में वर्ष 2014 के क्रिसमस मिलन समारोह की रिर्पोट एवं फोटो भेज रहे हैं। 2014 क्रिसमस मिलन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि थे पाद्री की हवेली गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फा. विलशन। इस गिरजाघर का ऐतिहासिक महत्व है। यह बिहार का एक बहुत पुराना गिरजाघर है। यही गिरजाघर है जहाँ से ईसाई धर्म ने भारत के पूर्वी एवं उत्तरी भाग में अपनी पंख फैलायी थी। जहाँ धर्माध्यक्ष हेरमन ने एक पुरोहित के रूप में काम किया था और धर्म प्रचार के लिए कड़ी मेहनत की थी। आज उनकी संत घोषणा की प्रक्रिया जारी है। यह वही स्थान है जहाँ धन्य मदर तेरेसा ने मिशनरीस ऑफ चैरिटी धर्मसमाज की स्थापना के पूर्व अपना समय व्यतीत किया था। उन्होंने हॉली फैमिली अस्पलताल में नर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इस अहाते में मिसनरीस ऑफ चैरिटी का कॉनवेंट अब भी मौजूद है। हमारा गिरजाघर बिहार सरकार द्वारा अनुमोदित है और एक पर्यटण केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध है। इस महागिरजाघर का नाम है विजिटेशन ऑफ दा ब्लेसेड वर्जिन मेरी।

अभिषेक पैट्रिक, हवेली पल्ली, पाद्री, पटना।

पत्र- 5.1.15

आदरणीय प्रसारक महोदय, आपके बेहद पुराने श्रोताओं में से एक हूँ। पिछले दो ई मेल के माध्यम से आपसे कैलेंडर की मांग कर रहा हूँ, पर अफसोस कि इस सम्बन्ध में अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। एक बार आपसे नम्र निवेदन है कि नववर्ष २०१5 का कैलेंडर मेरे पते पर भेजने की कृपा करें। इसके लिये आपका आभारी रहूँगा। धन्यवाद।

राम कुमार नीराज, कसीनाथ मास्टर रेसीडेन्स, अरा बिहार।

14.12.14

आदरणीय पिताजी आप सभी को प्रभु येसु के नाम में प्रणाम यह जानकर अति दुःख हुआ  कार्डिनल मारिया मेहिया अब इस दुनिया में नहीं रहे प्रभु येसु उन्हें सद्गति प्रदान करें।

विद्यानन्द राम दयाल, पियर्स मोरिसस।

पत्र 13.11.14

आदरणीय फा॰ अलेक्स जी, जय मसीह! वाटिकन रेडियो के सभी कार्यक्रम मानवीय हित के लिए महत्त्वपूर्ण है। युक्त कार्यक्रम के तहत संत पापा फ्राँसिस ने विशेष रूप से कहा था कि यह उचित है कि हम उन बातों की सराहना करें जिसके अंतर्गत आधुनिक कारोबार या व्यापार मानव-कल्याण, स्वास्थ्य-सेवा शिक्षा और संप्रेषण के विकास के लिए सहयोग सार्थक हुआ है। हम इस बात को नजरंदाज नहीं कर सकते हैं कि ऐसे विकास से कई लोग सामाजिक बहिष्कार के शिकार हो गये है और समाज में हर पल असुरक्षित महसूस करते हैं। हम सभी श्रोता संत पापा फ्राँसिस के कथन को पूर्ण समर्थन देते है।

दीपक कुमार दास, अपोलो रेडियो लि॰ कल्ब, ढोली सकरा, मुजफ्फरपुर, बिहार।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.