2015-02-19 15:37:00

वे लोग असफल हैं जो चयन नहीं कर पाते


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 19 फरवरी 2015 (वीआर सेदोक)꞉ ″ईश्वर एवं परिवार की याद किये बिना अपनी ही सफलता और अधिकार की खोज करना एक ग़लत रास्ता है। ईश्वर के साथ एवं परिवार के साथ मेरा संबंध कैसा है उसका ख्याल न रखकर व्यक्ति बहुत कुछ अर्जित कर सकता है किन्तु अंत में वह हार जाता है। उसका जीवन असफल हो जाता है क्योंकि वह जीवन और मृत्यु के बीच चुनाव नहीं कर पाया।″ यह बात संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 19 फरवरी को वाटिकन स्थित संत मार्था के प्रार्थनालय में पावन ख्रीस्तयाग अर्पित करते हुए प्रवचन में कही।

ईश्वर एवं भौतिक चीजों के बीच चुनाव करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों को किसी चीज का परित्याग करने की ताकत नहीं है उनके लिए अच्छाई बुराई का चयन करना अत्यन्त कठिन होता है। वे सभी चीजों को प्राप्त करना चाहते हैं किन्तु कलीसिया आज हमें रूक कर अच्छाई का चयन करने का निमंत्रण दे रही है अतः हम अपनी जीवन शैली एवं अपनी राहों पर ग़ौर करें।

संत पापा ने कहा कि दुनिया में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने के कारण उनके सम्मान में प्रतिमाएँ एवं चित्रकारी स्थापित की जाती हैं किन्तु वे लोग असफल ही रहते हैं जो जीवन और मृत्यु के बीच चयन नहीं कर पाते हैं।

संत पापा ने उन लोगों की सराहना की जो ईश्वर पर भरोसा रखते हैं।

उन्होंने सभी विश्वासियों से अपील की कि हम आज चुनाव करें। ईश्वर हमारे साथ हैं और वे हमारी मदद करना चाहते हैं, ज़रूरत है कि हम उन पर भरोसा रखें। ख्रीस्त का चुनाव करें उन्हें अकेले जाने न दें और वे सदा हमारी मदद करेंगे।

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.