2015-02-12 15:35:00

आप्रवासियों की मदद हेतु संत पापा की अपील


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 12 फरवरी 2015 (वीआर अंग्रेजी)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने शरण स्थान की खोज में भूमध्यसागर पार करने वाले आप्रवासियों को मदद करने एवं उनके प्रति एकात्मता प्रदर्शित करने की अपील की है।

विदित हो कि हाल की समुद्री दुर्घटना में करीब 200 आप्रवासियों की मृत्यु हो गयी थी।

बुधवार 11 फरवरी को, साप्ताहिक आमदर्शन समारोह में उपस्थित तीर्थयात्रियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा था, ″मैं लम्पेदूसा की ख़बर सुनकर अत्यधिक चिंतित हूँ क्योंकि वहाँ भूमध्यसागर पार करते समय आप्रवासियों की मृत्यु सबसे अधिक होती है विशेष कर ठंढ के कारण।″   

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए मैं अपनी प्रार्थना का आश्वासन देता हूँ तथा लोगों से उनके प्रति सहानुभूति रखने का आग्रह करता हूँ ताकि कोई भी व्यक्ति आवश्यक मदद से वंचित न हो।

इटली के समुद्र तटीय सुरक्षा बल की जानकारी के अनुसार, सप्ताह के आरम्भ में उत्तरी अफ्रीका से इटली की यात्रा के क्रम में हीपोथेरमीया के कारण 29 लोगों की मृत्यु हो गयी थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.