2015-02-04 14:22:00

श्रोताओं के पत्र


पत्र- 181214

आदरणीय पिताजी आप सभी को प्रभु येसु के नाम में नमस्कार।

हमारे संत पापा फ्रांसिस ने गत मंगलवार को पाकिस्तान के पेशावर के स्कूल पर आतंकी हमले में मारे गए स्कूली बच्चों के साथ-साथ सिडनी में हुए हमलों की कड़ी निंदा की और मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रभु येसु से प्रार्थनाएं की। धन्य हैं हमारे संत पापा।

विद्यानन्द राम दयाल, पियर्स मोरिसस।

 

पत्र – 31.12.14

प्रिय साहब, नव वर्ष 2015 की शुभकामनाएँ। कृपया मेरे लिए प्रसारण आवृति की सूची, आपके रेडियो की जानकारी, स्टीकर, डायरी एवं अन्य सामग्री भेज दें। आपके रेडियो स्टेशन पर नवीनतम क्या है।

धरमपाल पनीहार, शेईकपुरा, हिसार, हंसी।  

 

पत्र – 13.11.14

आदरणीय फा॰ अलेक्स जी, प्रभु येसु के पवित्र नाम को नमस्कार। वाटिकन रेडियो के सभी साप्ताहिक कार्यक्रम अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक होते हैं इसी कारण हम सभी श्रोता इसे नियमित सुनते हैं। यह हमें सत्य का मार्ग दर्शन कराता है। विशेष रूप से, संत पापा फ्राँसिस के मधुर संदेश मन को छू लेता है। वाटिकन भारती पत्रिका हम श्रोताओं को काफी जानकारियाँ देती है। 31 मीटर और 41 मीटर बैण्ड पर प्रसारण साफ सुनाई दे रहा है। आप से नम्र अनुरोध् करता हूँ कि सामग्रियाँ भेजने की कृपा करें।

दीपक कुमार दास, अपोलो रेडियो लि॰ कल्ब, मुजफ्फरपुर, ढोली सकरा, बिहार।

 

पत्र- 20 .1.14

सेवा में श्रोताओं के पत्र कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले भाई बहन जी को हमारे तरफ से प्यार भरा नमस्कार। आपका दोनों प्रसारण सुबह और शाम हमें सुनाई नहीं पड़ रहा है।

अनमोल वचन लिखकर भेज रहा हूँ-

दूसरों के साथ वह व्यवहार न करो, जो तुम्हें अपने लिए पसंद न हो।

शरीर के रोग शत्रु से भी अधिक हानिकारक होते हैं।

इस संसार का कोई भी तय समय श्रेष्ठ नहीं है।

कठोर वाणी आग से जलने से भी अधिक दुखःदायी होती है।

पल भर का क्रोध आपका भविष्य बिगाड़ सकता है।

मनुष्य की वृद्धि और विनाश उसके अपने वश में होता है।

राम विलास प्रसाद, सियोन रेडियो लिसर्न्स क्लब के अध्यक्ष, कृतपुर मठिया, पूर्वी चम्पारण।

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.