2015-01-24 15:06:00

मलावी के बाढ़ पीड़ितों के प्रति संत पापा का संदेश


वाटिकन सिटी, शनिवार, 24 जनवरी 2015 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 24 जनवरी को मलावी के बाढ़ पीड़ित लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए उनके नाम एक पत्र प्रेषित कर उन्हें अपना आध्यात्मिक सामीप्य प्रदान किया।

मलावी के लिए वाटिकन राजदूत महाधर्माध्यक्ष जुलियो मूरात ने संत पापा की ओर से मालावी के महाधर्माध्यक्ष थॉमस मसूसा के नाम वहाँ के बाढ़ पीड़ित लोगों को एक संदेश प्रेषित किया।

उन्होंने लिखा, ″मैं संत पापा के संदेश को आपके लिए प्रस्तुत करता हूँ। मलावी में भारी वर्षा के कारण आयी बाढ़ के दुःखद परिणामों की जानकारी पाकर संत पापा अत्यन्त दुःखी हैं तथा वे आपके साथ वहाँ के ख्रीस्तीय विश्वासियों एवं प्यारे मलावी के सभी नागरिकों के प्रति अपनी आध्यात्मिक सामीप्य व्यक्त करते हैं।

उन्होंने बाढ़ के शिकार लोगों, उनके परिवार वालों तथा इस तबाही से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करने का आश्वासन दिया है। संत पापा ने राहत कार्यों में जुटे सभी लोगों के प्रति बल एवं धीरज प्राप्त करते हेतु ईश्वर की आशीष की कामना की है।

उन्होंने उम्मीद जतायी है कि पीड़ितों की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी उदारता का प्रदर्शन करेगा। संत पापा फ्राँसिस सभी लोगों को अपना प्रेरितिक आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

ज्ञात हो कि दक्षिण अफ्रिकी देश मलावी में बाढ़ की तबाही के कारण करीब 200 लोगों की मृत्यु हो गयी है तथा करीब 2 लाख लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.