कोलम्बो, शुक्रवार 9 जनवरी 2015 (बीबीसी) लंबे समय से श्रीलंका के राष्ट्रपति रहे महिंदा राजपक्षे ने देश में गुरुवार को हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी हार मान ली है. हालांकि चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
राजपक्षे के प्रेस सचिव ने सूचना देते हुए कहा कि निवर्तमान राष्ट्रपति ने अपना सरकारी आवास भी ख़ाली कर दिया है।
राष्ट्रपति चुनाव में राजपक्षे का सीधा मुक़ाबला उनके पूर्व सहयोगी रहे मैथ्रिपाला सिरिसेना से था।
सिरिसेना, महिंदा के मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं।
श्रीलंका में 2009 में गृहयुद्ध ख़त्म होने के बाद राजपक्षे लोकप्रियता की लहर पर सवार होकर सत्ता तक पहुंचे थे लेकिन अब उन पर पक्षपात के आरोप लगने शुरू हो गए थे।
उनके परिजन देश के कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पदों पर विराजमान हैं और आलोचकों का कहना है कि वह देश को एक पारिवारिक कारोबार की तरह चला रहे हैं।
सिरिसेना ने इस विचार का फ़ायदा उठाया है और सिंहलियों में लोकप्रियता हासिल की जो सामान्यत: राजपक्षे को वोट देते थे।
All the contents on this site are copyrighted ©. |