2015-01-07 11:34:00

पत्र 07.01.15


पत्र- 22.12.14-

विश्वास सभी चीजों को सम्भव बनाता, आशा सभी कार्यों को सुचारु करता, प्रेम सब कुछ को सुन्दर बना देता। क्रिसमस के अवसर पर आपको सभी को विश्वास, आशा और प्रेम ये तीनों प्राप्त हों। क्रिसमस मुबारक हो तथा नव वर्ष 2015 की शुभकामनाएँ।

डॉ. हेमान्त कुमार, प्रियदर्शनी रेडियो लिस्नर्स क्लब, गोराडीह भागलपुर, बिहार।

पत्र- 15.12.14

आदरणीय पिताजी आप सभी को प्रभु येसु के नाम में प्यार भरा नमस्कार। आज आपके कार्यक्रम में सत्य प्रकाशन द्वारा तैयार नाटक ‘सम्बन्धी’ सुना बहुत ही ज्ञानवर्धक लगा। इसमें शिक्षा देने वाली बातें हैं सभी कलाकारों को मेरी ओर से बधाई।

विद्यानन्द रामदयाल, पियर्स मोरिशस।

पत्र- 21.12.14

आदरणीय प्रसारक महोदय, आप तमाम हिंदी परिवार को नववर्ष की शुभकामनायें भेज रहा हूँ, उम्मीद है स्वीकार्य होगा-

2014 बीत चला, क्या खोया क्या पाया है,

महंगाई, बलात्कार, का फैला देखो साया है।

जीवन की उपलब्धियां, अभी भी है अवरुद्ध,

सभ्यता बढ़ी है, पर जारी अभी भी है युद्ध।

जिन्दगी का दामन फटा, आँखें भी है नम,

आदमी सुखी नहीं,छाया है दुनिया में गम।

जो स्वप्न है सच का, वरदान बनेगा कब,

आदमी न जाने, इंसान बनेगा कब।

आने वाली पीढ़ी ने है, हमसे उम्मीद लगाईं

नया साल सुखमय गुजरे, हो नववर्ष की बधाई।

नव वर्ष 2015 मुबारक हो।

राम विलास प्रसाद

पत्र- 22.12.14

प्रिय साहब, हम कुछ वर्षों से आपके प्रसारण के नियमित श्रोता हैं। हमें आपके कार्यक्रम बेहद पसंद है। हमारे क्लब में 25 सदस्य हैं। आपके कार्यक्रमों में विशेषकर समाचार, विश्व समाचार, संगीत, सामाजिक, आर्थिक, खेल तथा श्रोताओं के पत्र मेरे पसंदीदा कार्यक्रम हैं।

कृपया मेरे लिए कार्यक्रम सारणी, कैलेंडर एवं अन्य चीजों को भेजें। रेडियो के माध्यम से आप हमारे क्लब के सदस्य हैं। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।

पुष्पो मैत्रा, विमेन लिस्नर्स क्लब, मुर्शिदाबाद, पच्छिम बंगाल।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.