2015-01-05 14:40:00

संत पापा 15 नये कार्डिनलों की घोषणा की


वाटिकन सिटी, सोमवार 5 जनवरी 2015 (सेदोक, वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 4 जनवरी को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में देवदूत प्रार्थना के लिये एकत्रित विश्वासियों को संबोधित करते हुए 14 फरवरी को बनाये जानेवाले नये कार्डिनलों की घोषणा की।

संत पापा ने कहा कि अगले महीने 12- 13 फरवरी तक कार्डिनलों की एक विशेष सभा बुलायी गयी जिसमें रोमी कूरिया में किये जा रहे सुधारों के बारे में विचार-विमर्श किया जायेगा। 14 फरवरी को  14 देशों के 15 महाधर्माध्यक्षों को कार्डिनल का दर्ज़ा दिया जायेगा  और 15 फरवरी रविवार को सब कार्डिनल मिलकर  आम लोगों के लिये एक समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे।

अगली कन्सिटरी में उन पाँच महाधर्माध्यक्षों को भी कार्डिनल का दर्जा प्राप्त होगा जिन्हों ने कलीसिया की प्रेरितिक सेवा में अपना विशिष्ट योगदान दिया है।

नये कार्डिनलों में सुप्रीम ट्राइबुनल ऑफ़ द अपोस्तोलिक सिगनातूरा के प्रीफेक्ट महाधर्माध्यक्ष दोमिनिके मम्बेरती, पोर्तगीज़ के लिस्बन के पैट्रियार्क मनुएक होसे मकारियो दो नाशिमेन्तो क्लेमेन्ते, इतियोपिया के अद्दिस अबेबा के महाधर्माध्यक्ष बेरहानयेसुसु देमेरु सोराफिएल, न्युजीलैंड के वेलिंगटन के महाधर्माध्यक्ष जोन अचेरली दियु, इटली के अंकोना एसिमो के महाधर्माध्यक्ष एदोआरदो मेनिचेल्ली शामिल हैं।

वियेतनामके हाँ नोई के महाधर्माध्यक्ष पियेरे नियुंग वान नहोन, मेक्सिको के मोरेलिया के महाधर्माध्यक्ष अल्बेरतो सुवारेज़ इन्दा, मियाँमार के रंगून के महाधर्माध्यक्ष चार्ल्स जेवियर माउँग बो, थाईलैंड के बैंकॉक के महाधर्माध्यक्ष फ्राँसिस जेवियर क्रियेंगसैक कोविथावानिज़, इतली के अरीजेन्तो के महाधर्माध्यक्ष फ्रांचेस्को मोन्तेनेगरो को भी कार्डिनल का दर्ज़ा प्राप्त हो जायेगा।

स्पेने के भालोदोलिद के महाधर्माध्यक्ष रिकारदो ब्लाजक्वेज़ पेरेज़, पनामा के डेविड के धर्माध्यक्ष होसे लुइस लाकुन्जा माएस्तरो हुवान,  अरपेलेगो ऑफ़ केप वेरद के सान्तियोगो दे काबो भरदे के धर्माध्यक्ष अरलिन्दो गोमेस फुरतादो, तोंगा द्वीप के धर्माध्यक्ष सोवाने पतिता पैनी मफी को शामिल किया गया है।

इन 15 महाधर्माधर्माध्यक्षों एवं धर्माध्यक्षों के अलावा मनीजालेस के सेवानिवृत्त महाधर्माध्यक्ष होसे दे हेसुस पिमियेन्तो रोड्रियग्वेज, सेवानिवृत्त महाधर्माध्यक्ष लुइजी दे मजिस्त्रीस, प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष कार्ल जोसेफ रौबेर, तुकुमान के सेवानिवृत्त महाधर्माध्यक्ष लुइस हेक्टर विल्लाबा और काई काई के सेवानिवृत्त धर्माध्यक्ष हूलिया दूराते लंगा को भी कार्डिनल का दर्ज़ा प्राप्त हो जायेगा।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.