2015-01-02 15:45:00

वर्ष 2014 में 26 चर्च कार्यकर्ताओं की हत्या


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 2 जनवरी, 2015 (सेदोक,वीआर) समाचार एजेंसी फीदेस के अनुसार वर्ष 2014 में कई चर्च कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो गयी या उनकी हत्या कर दी गयी जिनमें 17 पुरोहित, 1 धर्मबन्धु 6 धर्मबहनें और 1 सेमिनेरियन और एक लोकधर्मी शामिल हैं।

सुसमाचार प्रचार के लिये बनी समिति की समाचार एजेंसी फीदेस के ट्रसी मैक्यूर के  अनुसार 26 चर्च कार्यकर्ताओं में 14 अमेरिकी नागरिक थे।

14 अमेरिकी कार्यकर्ताओं में 4 पुरोहित, एक सेमिनेरियन की हत्या मेक्सिको में, दो की हत्या अमेरिका में एक कनाडा में और 5 प्रेरितिक कार्यकर्ता तथा एक सेमिनेरियन की हत्या दक्षिणी अमेरिका में हुई।

रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी गयी है कि विगत दस वर्षों - सन् 2004 से 2013 के बीच मारे गये 230 कार्यकर्ताओं में 3 धर्माध्यक्ष भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका में कई धर्मप्रचारकों ने लोगों को एबोला से बचाने के क्रम में अपने जान गँवाये। एबोला से करीब 20 हज़ार लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

होसपीटालैर्स ऑफ़ सेंट जोन ऑफ़ गॉड के फादर जेसुस एतायो के अनुसार अफ्रीका में उसके समाज के साथ मिल कर कार्य करनेवालों में 18 लोगों की जानें चली गयी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सन् 2012 के अक्तूबर माह में अपहृत कोन्गो के तीन अस्पसनिस्ट पुरोहित, सन् 2013 ईस्वी में सीरिया में अपहृत इतालवी पुरोहित पावलो दल ऑलिया और अफगनिस्तान में सन् 2014 में अपहृत भारत के जेस्विट फादर अलेक्सिस प्रेम कुमार अब भी लापता हैं।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.