2015-01-02 16:18:00

क्रिसमस के संदेश का विस्तार करने का संकल्प


कोलकाता, शुक्रवार 2 जनवरी, 2015 (उकान) कोलकाता के महाधर्माध्यक्ष थोमस डीसूजा के आमंत्रण पर शहर के करीब 100 गणमान्य लोगों ने मिलकर ख्रीस्तमस मिलन का उत्सव मनाया और गरीबों और ज़रूरतमंदों तक पहुँचने और उनके लिये कार्य करने का मनसूबा बाँधा।

कोलकाता धर्माध्यक्ष निवास में 27 दिसंबर को आयोजित ख्रीस्तमस मिलन समारोह में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं सहित विभिन्न धर्मसमाजों को प्रोविंशियल सुपीरियर्स भी उपस्थित थे।

सभा को संबोधित कते हुए महाधर्माधर्माध्यक्ष थोमस डीसूजा ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन के द्वारा वे बड़े दिन के भाईचारे के संदेश को लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं ताकि आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके।

मौके पर उपस्थित कोलकाता पुलिस आयुक्त सुरजीत कर पुरकायस्थ ने कहा कि कोलकाता को लोग अब सुरक्षित शहर मानते हैं क्योंकि यहाँ अपराध दर में कमी आयी है जो आम नागरिकों के सहयोग से संभव हो पाया है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे शांति और सद्भाव की संस्कृति के विस्तार में मदद दें और क्रिसमस के संदेश प्रचार करें।

हावरा नगरपालिका निगम के मेयर रतिन चक्रवर्ती ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आतंकवादियों के कारण मानव जीवन तहस-नहस हो रहा है। आज ज़रूरत इस बात की है कि हम ख्रीस्त जयन्ती के संदेश को दुनिया के कोने-कोने में पहुँचायें

ख्रीस्त जयन्ती का संदेश प्रेम और भाईचारा विश्व की कई समस्याओं का समाधान है।

क्रिसमस मिलन में भाग लेनेवालों में धन्य मदर तेरेसा द्वारा स्थापित धर्मसमाज की सुपीरियर जेनेरल सि. प्रेमा, राज्य सभा सदस्य देरेक ऑब्राएन और पश्चिम बंगाल सरकार की अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या मरिया फरनन्डेज़ भी उपस्थित थीं।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.