12 दिसम्बर को काथलिक कलीसिया ग्वादालूपे की
रानी मरियम का पर्व मनाती हैं। मेक्सिको के ग्वादालूपे गाँव में मरियम ने एक ग़रीब किसान
हुवान डियेगो को दर्शन दिये थे। मेक्सिको में कई लोगों को इसके बाद चंगाई प्राप्त हुई।
मरियम की मध्यस्थता से सम्पादित चमत्कारों के कारण मेक्सिको के कम से कम साठ लाख लोगों
ने ख्रीस्तीय धर्म का आलिंगन कर लिया था। शनैः शनैः सम्पूर्ण लातीनी अमरीका में माँ मरियम
की भक्ति प्रचलित हो गी तथा ग्वादालूपे की रानी मरियम को सम्पूर्ण अमरीका की संरक्षिका
घोषित कर दिया गया। अज़तेक राजकुमारी के परिधान धारण किये निर्धन श्रमिक और किसान हुवान
डियेगो को दर्शन देनेवाली ग्वादालूपे की रानी मरियम का पर्व 12 दिसम्बर को मनाया जाता
है।
चिन्तनः "मेरे साथ प्रभु की महिमा का गीत गाओ। हम मिल कर उसके नाम
की स्तुति करें। मैंने प्रभु को पुकारा। उसने मेरी सुनी और मुझे हर प्रकार के भय से मुक्त
कर दिया। प्रभु की ओर दृष्टि लगाओ, आनन्दित हो, तुम फिर कभी निराश नहीं होगे" (स्तोत्र
ग्रन्थ 34: 4-6)।