2014-12-09 11:50:57

गोआः विभिन्न धर्मों के कलाकारों ने सन्त फ्राँसिस ज़ेवियर पर किया चिन्तन


गोआ, मंगलवार, 9 दिसम्बर 2014 (ऊका समाचार): गोआ में सन्त फ्राँसिस ज़ेवियर के अवशेषों के दर्शन के अवसर पर आयोजित कला प्रदर्शनी पर पहली बार विभिन्न धर्मों के कलाकारों ने मिलकर चिन्तन किया।

रोम स्थित येसु धर्मसमाज के मुख्यालय ने सूचित किया कि गोआ के पिलार ईशशास्त्रीय गुरुकुल में जारी चित्रों की प्रदर्शनी सन्त फ्राँसिस ज़ेवियर के जीवन पर केन्द्रित है।

गोआ के पिलार ईशशास्त्रीय गुरुकुल द्वारा दूसरी बार इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है किन्तु पहली बार विभिन्न धर्मों के कलाकारों को सन्त फ्राँसिस ज़ेवियर पर चिन्तन हेतु आमंत्रित किया गया है।

प्रदर्शनी में हाथ से बनी प्रतिमाओं को भी रखा गया है जिन्हें पिलार मिशन समाजी क्षेत्रों के ग्रामीण लोगों ने बनाया है। प्रदर्शनी के दौरान "मिशन जापान" शीर्षक से सन्त फ्राँसिस ज़ेवियर की जीवनी पर एक नृत्य नाटिका का भी आयोजन है।








All the contents on this site are copyrighted ©.