2014-12-04 16:56:04

संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में क्रिसमस ट्री स्थापित


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 4 दिसम्बर 2014 (वीआर सेदोक)꞉ आगमन काल की शुरूआत के साथ ख्रीस्त जयन्ती की भी तैयारियाँ भी शुरू हो गयी हैं।

दक्षिण इटली के कलाब्रिया द्वारा संत पापा फ्राँसिस को भेंट किये गये 25.5 मीटर उँचे क्रिसमस ट्री को, क्रिसमस की तैयारी हेतु आज 4 दिसम्बर को, संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में स्थापित की गयी।

ज्ञात हो कि परम्परा के अनुसार संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में क्रिसमस का एक बड़ा पेड़ लगाया जाता है जिसे विभिन्न स्थानों के ख्रीस्तीय संत पापा को भेंट करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.