ग्वादालुपे की माता मरियम के पर्व दिवस पर, संत पापा करेंगे पावन ख्रीस्तयाग
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 4 दिसम्बर 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस 12 दिसम्बर
को ग्वादालुपे की माता मरियम के पर्व के दिवस पर संत पेत्रुस महागिरजाघर में पावन ख्रीस्तयाग
अर्पित करेंगे।
वाटिकन सूत्रों के अनुसार संत पापा सांय 6 बजे ग्वादालूपे की
माता मरिया के आदर में पावन ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे। ग़ौरतलब है कि सन् 1531 ई.
में मेक्सिको शहर के एक साधारण व्यक्ति को स्वर्ग से माता मरिया के दिव्य दर्शन प्राप्त
हुए थे। उन्होंने अपना परिचय पवित्र कुँवारी मरियम रूप में दिया था तथा बतलाया था कि
वे सच्चे ईश्वर की माता हैं जिसके लिए हम सभी जीते हैं और जो स्वर्ग और पृथ्वी की सभी
चीजों के सृष्टिकर्ता हैं।
दिव्य दर्शन में माता मरिया ने उस स्थान पर एक गिरजाघर
बनवाने का आग्रह भी किया था। कहा जाता है कि जब स्थानीय धर्माध्यक्ष ने इस बात पर विश्वास
नहीं किया तथा उसे मानने से इनकार किया और चिन्ह की मांग की तो माता मरिया ने चिन्ह रूप
में मध्य दिसम्बर में पर्वत की चोटी पर से गुलाब के फूल बटोरने के लिए कहा।
इसी
घटना के बाद मेक्सिको में ग्वादालुपे की माता मरिया की भक्ति शुरू हुए।