2014-11-19 13:49:22

जकार्ता का गवर्नर एक ख्रीस्तीय


जकार्ता, बुधवार 19 नवम्बर, 2014 (उकान) इंडोनेशिया के मुस्लिम बहुल राजधानी जकार्ता शहर में मुस्लिम विरोधों के बावजूद पहली बार एक ख्रीस्तीय को गवर्नर बनाया गया है।

50 वर्षीय बासुकी जहाजा पुरनामा को एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति जो विदोदो ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

विदित हो इसके पूर्व इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्वयं राष्ट्रपति विदोदो गवर्नर का दायित्व सँभाला था।

इंडोनेशिया में प्रजातंत्र का समर्थन करने वालों इसका समर्थन किया है। उनके अनुसार विदोदो और पुरानामा जैसे लोगों का सरकारी पदों पर आसीन होना प्रजातांत्रिक सुधार का चिह्न है।

विदित हो कि सन् 1998 ईस्वी तक इंडोनेशिया में निरंकुश शासक सुहार्तो ने शान किया।

पुरनामा को लोग अहोक के नाम से जानते हैं जिन्होंने ने कई महीनों तक अस्थायी गवर्नर के रूप में जकार्ता की सेवा की है।

पुरनामा की छवि एक मजबूत नेता के रूप में जानी जाती है और कई लोगों का मानना है कि राजधानी की व्यवस्था के लिये मजबूत नेतृत्व की ज़रूरत होती है।










All the contents on this site are copyrighted ©.