2014-11-11 15:21:55

फातिमा की महारानी को समर्पित तीर्थस्थल, अंतरधार्मिकवार्ता का अवसर


मुम्बई, मंगलवार, 11 नवम्बर 2014 (ऊकान)꞉ मुम्बई महाधर्मप्रांत में फातिमा की महारानी माता मरिया को समर्पित कारजात पल्ली, हजारों श्रद्धालुओं का केंद्र बन गया है जहाँ हर प्रकार के लोग प्रार्थना हेतु उपस्थित होते हैं।
तीर्थस्थल के संचालक फादर कलेस्तुस फेर्नाडिस ने कहा, ″करजात स्थित फातिमा की महारानी का गिरजाघर, फातिमा की माता मरिया को समर्पित पहला गिरजाघर है न केवल भारत किन्तु पूरे एशिया में यह प्रथम स्थान रखता है।″

उन्होंने कहा कि यह तीर्थस्थल एकता एवं शांति का स्थल है जहाँ पावन ख्रीस्तयाग, पवित्र साक्रामेंत की आराधना, नौ दिवसीय प्रार्थना तथा रोजरी की प्रार्थना की जाती है।

प्रार्थना हेतु सभी धर्मों एवं जाति के लोग उपस्थित होते हैं। तीर्थस्थल सुदूर क्षेत्र में स्थित होते हुए भी, हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ एकत्र होकर प्रार्थना करते हैं तथा फातिमा की रानी माता मरिया के प्रति अपनी भक्ति प्रदर्शित करते हैं।

फादर ने कहा कि इस प्रकार यह स्थल अंतरधार्मिक वार्ता का सुन्दर अवसर प्रदान करता है।
ज्ञात हो कि फातिमा की महारानी के पर्व दिवस पर 19 अक्तूबर को, फातिमा मरिया तीर्थस्थल का 79 वाँ वर्षगाँठ मनाया गया।










All the contents on this site are copyrighted ©.