2014-11-01 15:59:17

भूस्खलन के शिकार लोगों के बचाने की आशा कमजोर


कोलम्बो, शनिवार, 1 नवम्बर 2014 (एशियान्यूज़)꞉ श्रीलंका में खराब मौसम के कारण भूस्खलन के शिकार लोगों को बचाने हेतु राहत कार्य में कठिनाई हो रही है जिसके कारण उन्हें बचाये जाने की आशा बुझती प्रतीत हो रही है।

आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार श्रीलंका में दो दिनों पूर्व आये भूस्खलन में सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका है जो भूस्खलन के समय घर में या गोदामों में थे।

अधिकारियों के अनुसार अनुमानतः 300 लोग भूस्खलन में फंसे थे किन्तु बाद में कुछ लोग बाहर निकाल गये किन्तु अनुमान किया जा रहा है कि 250 लोग अभी भी अपने घरों में दबे हुए है।
श्रीलंका के राष्ट्रपति महेंद्र राजापक्ष ने 1 नवम्बर को प्रभावित क्षेत्रों को दौरा कर तथा स्कूलों एवं मंदिरों में शरण लिए हुए लोगों से मुलाकात की। भूस्खलन के भय से आस-पास के गाँव खाली पड़े हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.