2014-10-25 14:11:47

क्रूस की शक्ति


वाटिकन सिटी, शनिवार 25 अक्तूबर, 2014 (सेदोक,वीआर) संत पापा ने शनिवार 25 अक्तूबर को क्रूस पर अपना ट्वीट प्रेषित किया।
संत पापा ने लिखा कि येसु का क्रूस बुराई की शक्ति को दिखाता है पर ईश्वर की दया और शक्ति को भी प्रकट करता है।

संत पापा के ट्वीट संदेश को इतालवी के अलावा, अँग्रेज़ी, फ्रेंच, स्पानी, लातीनी,जर्मन अरब पोर्तगीज़ तथा पोलिश भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।

वाटिकन रेडियो से प्रसारित हिन्दी के अलावा अन्य करीब 35 भाषाओं में इसका अनुवाद कर विश्व के लोगो के लिये उसे उपलब्ध कराया गया।

मालूम हो कि संत पापा के ट्वीट को पाने वालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें करीब 4 मिलियन लोगों को अँग्रेजी भाषा में संदेश प्राप्त होते हैं।












All the contents on this site are copyrighted ©.