2014-10-22 14:41:33

22 अक्तूबर 2014


श्रोताओं के पत्र
पत्र- प्रत्येक सूर्योदय यह संदेश देने के लिए उगता है कि अंधकार हमेशा प्रकाश द्वारा पराजित होगा। हम उसी प्राकृतिक नियम का अनुसरण करें तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार मनायें। दीपावली मुबारक हो।
डॉ. हेमन्त कुमार, प्रियदर्शनी रेडियो लिसर्न्स क्लब के अध्यक्ष, बिहार के गोराडीह भागलपुर।

पत्र- इद उल अधर के अवसर पर, हमारी कामना है कि आपका बलिदान ईश्वर को सुग्राह्य हो तथा आपकी प्रार्थना ईश्वर द्वारा पूर्ण किया जाए। इद उल अधर मुबारक हो, कृपया हमारे पते को मेलिंग लिस्ट में नोट कर लें।
डॉ. एस एस भट्टाचार्य, चेतक लिसर्न्स क्लब के अध्यक्ष, नबोडी पाली, बेल्दा, पश्चिम मेदिनीपुर।

पत्र- आदरणीय पिताजी आप सभी को प्रभु येसु के नाम में नमस्कार। आज आपके समाचारों में यह जानकर काफी दुःख हुआ कि बुरूंडी में तीन काथलिक धर्म बहनों की हत्या कर दी गयी हैं यह ख़बर पुरे विश्व के हमारे काथलिक भाई-बहनों के लिए बहुत ही चिंता का विषय बन गया है प्रभु येसु मृत धर्मबहनों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
विद्यानन्द रामदयाल, पियर्स मोरिसस।

पत्र– सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक पारिवारिक जीवन के उच्च आदर्शों की सवांहिका वाटिकन भारती अति उत्तम पत्रिका है जो हिन्दी भाषा का भी उत्थान कर रही है। मैं वाटिकन रेडियो क्षेत्रीय कार्यालय राँची का आभार व्यक्त करता हूँ कि आप हिन्दी की उत्कृष्ट पत्रिका का प्रकाशन करते हैं जो अल्प पृष्ठीय होते हुए भी अद्वितीय ज्ञान का सागर है, अल्प में सब। समस्त वाटिकन रेडियो, वाटिकन भारती के कर्मचारियों अधिकारियों को शुभकामनाएँ, आपके उज्ज्वल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना सहित-जय भारत।
जागीर चंद, बन्द्रजूडा बेलपोखरा, नैनीताल।








All the contents on this site are copyrighted ©.