2014-10-09 16:46:27

संत पापा की प्रेरितिक यात्रा हेतु श्रीलंका में तैयारियाँ


श्रीलंका, बृहस्पतिवार, 9 अक्टूबर 2014 (वीआर अंग्रेजी)꞉ श्रीलंका में संत पापा फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा की तैयारी ने अपनी रफ्तर पकड़ ली है।
काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने विभिन्न कार्यक्रमों की सूची प्रकाशित की।
कार्यक्रमों की सूची में प्रमुख है श्रीलंका के काथलिकों का 100 दिवसीय तैयारी।

इसका उद्देश्य है, 100 दिनों की गहन आध्यात्मिक तैयारी जिसके तहत विश्वासियों को पावन ख्रीस्तयाग, जागरण प्रार्थना, चारिटी कार्यों तथा प्रायश्चित आदि में भाग लेने की सलाह दी गयी है।
कार्यक्रमों की सूची का प्रकाशन 5 अक्टूबर को, श्रीलंका स्थित ‘अवर लेडी ऑफ लंका’ के राष्ट्रीय महागिरजाघर में किया गया।

कोलम्बो के सहायक धर्माध्यक्ष इमानवेल फेरनांदो ने 100 दिवसीय तैयारी का उद्घाटन करते हुए कहा, ″संत पापा फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा तथा धन्य जोसेफ वाज़ की संत घोषणा हेतु हमें गहन आध्यात्मिक तैयारी की आवश्यकता है।″

फादर प्रियानाथा सिलवा ने पावन ख्रीस्तयाग के दौरान प्रेरितिक यात्रा की अधिकारिक प्रतीक चिन्ह को प्रस्तुत किया तथा फादर सिरिल गामिनी ने प्रेरितिक यात्रा की विषयवस्तु ‘मेरे प्रेम में दृढ़ बने रहो’ पर प्रकाश डाला।
आध्यात्मिक तैयारी के तौर पर श्रीलंका के विश्वासियों से आग्रह की गयी है कि वे प्रेरितिक यात्रा के लिए विशेष प्रार्थना करें।

सभी विश्वासियों से आग्रह की गयी है कि इस अवसर पर दूसरों पर दया एवं सहानुभूति रखते हुए वे पश्चाताप हेतु ठोस कदम उठायें।
विदित हो कि संत पापा फ्राँसिस आगामी 13 से 15 जनवरी 2015 तक श्रीलंका की प्रेरितिक यात्रा करेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.