2014-10-09 16:41:41

प्रार्थना कर रहे ख्रीस्तीयों पर हमला


मनीला, बृहस्पतिवार, 9 अक्टूबर 2014 (एशियान्यूज़)꞉ दक्षिणी फिलीपींस में 8 अक्टूबर को प्रार्थना कर रहे विश्वासियों पर बम द्वारा आक्रमण में दो लोगों की मृत्यु हो गयी तथा अन्य तीन घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के रिर्पोट अनुसार एक मोटर साईकिल में सवार दो व्यक्तियों ने उतरी कोटाबाटो के पिकित शहर में यूनाईटेड चर्च ऑफ क्राईस्ट के मुख्य द्वार पर बम फेंका।

प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि ख्रीस्तीय समुदाय प्रार्थना के लिए एक गिरजाघर में एकत्र थी तभी अचानक बम फटने की आवाज आयी। उन्होंने बतलाया कि आक्रमक घटना स्थल से भागने निकले।

इस हमले में 54 वर्षीय नर्स एवं 39 वर्षीय शिक्षिका की मृत्यु हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये।
पिकित के पुलिस प्रमुख पंगानदीगान ने बतलाया कि दुर्घटना को अंजाम देने हेतु एम. दू जीरो थ्री ग्रेनेड लौंचर प्रयोग किया गया था।

पास्टर जेरी संकेज़ ने जानकारी दी कि आक्रमण के दौरान गिरजाघर में करीब 40 विश्वासी उपस्थित थे। उन्होंने कहा, ″घटना के कारणों की हमें कोई जानकारी नहीं है किन्तु हम इस प्रकार की घटना की कड़ी निंदा करते हैं।″
एशिया न्यूज़ ने कहा कि पिकित विशेष रूप से, आतंकवादियों एवं इस्लाम चरमपंथी लड़ाकूओं का स्थान रहा है।








All the contents on this site are copyrighted ©.