2014-10-02 12:13:45

सिनॉद का अर्थ है साथ चलना, साथ प्रार्थना करना


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार 2 अक्तूबर, 2014 (सेदोक, वीआर) संत पापा ने बृहस्पतिवार 2 अक्तूबर को परिवार विषय पर होनेवाली धर्माध्यक्षों की विशेष सभा के लिये प्रार्थना का निवेदन करते हुए ट्वीट प्रेषित किया है।
संत पापा ने अपने ट्वीट में प्रेषित करते हुए कहा कि सिनॉद का अर्थ है एक साथ चलाना और एक साथ प्रार्थना करना और इसलिये मैं सब विश्वासियों से निवेदन करता हूँ कि वे इसमें सहभागी हों।
पापा का ट्वीट इतालवी के अलावा, पुर्तगाली, स्पानी, फ्रेंच, जर्मन, पोलिश, अरबी तथा लैटिन भाषाओं में प्रकाशित किया गया। वाटिकन रेडियो में हिन्दी सहित अन्य करीब 35 भाषाओं में इसका अनुवाद कर पूरे विश्व में इसे प्रेषित किया।
संत पापा के संदेश को वाटिकन रेडियो से प्रसारित हिन्दी सहित अन्य 35 भाषाओं में अनुवाद कर प्रसारित किया जाता है

विदित हो कि संत पापा के ट्वीट को प्राप्त करने वालों की आधिकारिक संख्या 10 मिलियन है और अंग्रेजी में 4 मिलियन लोग संत पापा के संदेश को प्राप्त करते हैं।











All the contents on this site are copyrighted ©.