2014-09-09 12:00:37

नई दिल्लीः अफ़गानिस्तान में अपहृत पुरोहित हैं सुरक्षित, मंत्री


नई दिल्ली, मंगलवार, 09 सितम्बर सन् 2014 (ऊका समाचार): भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि जून माह से अफ़गानिस्तान में बन्धक रखे जा रहे येसु धर्मसमाजी पुरोहित फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार सुरक्षित हैं तथा उनकी शीघ्र रिहाई के लिये प्रयास जारी हैं।

मीडिया कर्मियों से मंत्री स्वराज ने कहाः "एलेक्सिस प्रेम कुमार सुरक्षित हैं तथा उनकी शीघ्र रिहाई हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।"
येसु धर्मसमाज के 47 वर्षीय काथलिक पुरोहित फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार अफ़गानिस्तान के हेरात प्रान्त स्थित येसु धर्मसमाजी शरणार्थी सेवा द्वारा संचालित स्कूल में सेवारत थे। जून माह में उनका अपहरण कर लिया गया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.