2014-09-06 16:50:10

कश्मीर में भारी बारिश के कारण बाढ़ से तबाही


श्रीनगर, शनिवार, 6 सितम्बर 2014 (उकान)꞉ भारत और पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण अब तक दो सौ से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर और पंजाब में बाढ़ के कारण कम से कम 110 लोग मारे गए।

भारतीय अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन के कारण भारत प्रशासित कश्मीर में क़रीब 100 लोग मारे गए.
बाढ़ से बचने हेतु सैंकड़ों लोग अपना घर छोड़ सुरक्षित स्थान की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।
बाढ़ क्षेत्रों में जाने के लिए राहत कर्मी भी कठिनाई महसूस कर रहे हैं।

बिजली के खंभों एवं तार के उखड़ जाने के कारण दक्षिण काश्मीर में बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गयी है।
बाढ़ एवं बिजली गुल होने के कारण 500 से अधिक पीने के पानी की सप्लाई व्यवस्था भी असफल है। मात्र श्रीनगर जिले में ही करीब 70,000 लोग प्रभावित है।

यह इलाक़ा पिछले दो दशकों में सबसे भयावह बाढ़ की त्रासदी से गुज़र रहा है.








All the contents on this site are copyrighted ©.