2014-09-05 16:07:48

प्रार्थना की अपील


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 5 सितम्बर 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 5 सितम्बर को ट्वीट संदेश प्रेषित कर ईराक के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

उन्होंने नौ भाषाओं संदेश प्रेषित करते हुए लिखा, ″मैं प्रत्येक दिन उन सभी लोगों के लिए अपनी प्रार्थनाएँ अर्पित करता हूँ जो ईराक में दुख झेल रहे हैं। कृपया आप भी मेरे साथ शामिल हों।″

संत पापा के ट्वीट संदेश को इताली भाषा के अलावा लैटिन, अँग्रेज़ी, स्पानी, पुर्तगाली, फ्रेंच, जर्मन एवं अरबी भाषाओं में प्रेषित किया।









All the contents on this site are copyrighted ©.