2014-09-05 16:01:01

पंजाब में भारी वर्षा से मरने वालों की संख्या 40


लाहौर, शुक्रवार, 5 सितम्बर 2014 (एशियान्यूज़)꞉ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इस सप्ताह आयी भारी वर्षा की तबाही के कारण मरने वालों की संख्या 40 पहुँच गयी है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बाढ़ की चेतावनी दे रखी है। केवल लाहौर में 14 व्यक्तियों के मरने की पुष्टि कर दी गई है।

इस तबाही में कई लोग, घर ढह जाने के कारण उसके मलबे में अभी भी फंसे हुए हैं।
सिविल डिफेंस के प्रवक्ता जाम सज्जाद ने कहा कि 24 घंटे के अंदर, घरों के छत गिर जाने के कारण करीब 28 लोगों की मृत्यु गयी। मरने वालों में महिलाएँ एवं कई बच्चे भी शामिल हैं।

पंजाब में छत मरम्मत करने वाले रीज़ावन नासीर ने कहा, ″हम मलबों को हटा रहे हैं ताकि जीवित लोगों को बचाया जा सके।″ उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सा प्रदान की जा रही है ।

ज्ञात हो कि पाकिस्तान में विगत चार वर्षों से भारी वर्षा के कारण जान माल की अत्यधिक क्षति के साथ हज़ारों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। लोगों ने शिकायत की है कि मौसम विभाग सूचना देने में असफल है तथा इसके शिकार लोगों को उचित सहायता नहीं मिल रही है।








All the contents on this site are copyrighted ©.