2014-09-01 12:31:11

गोवाः पर्यटन पंचाग में महान काथलिक घटना


गोवा, 01 सितम्बर सन् 2014 (ऊका समाचार): गोवा के पर्यटन पंचाग में काथलिक धर्म की महान घटना, सन्त फ्राँसिस ज़ेवियर के अवशेषों के सार्वजनिक प्रदर्शन से सम्बन्धित समारोहों को भी शामिल किया गया है।

श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ स्पेन के महान सन्त फ्राँसिस ज़ेवियर के अवशेषों का सार्वजनिक प्रदर्शन दस साल में एक बार आयोजित किया जाता है। इस दौरान सम्पूर्ण भारत एवं विदेशों से भी तीर्थयात्री गोवा के प्राचीन महागिरजाघर में प्रतिष्ठित सन्त के अवशेषों के दर्शन करते हैं।

पर्यटन और संस्कृति सम्बन्धी केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाईक ने रविवार को कहा कि गोवा में सन्त फ्राँसिस ज़ेवियर के अवशेषों की प्रदर्शनी इस वर्ष की एक भव्य धार्मिक घटना है जिसे गोवा के पर्यटन पंचागं में स्थान दिया जायेगा।

राज्यपाल मृदुला सिन्हा के शपथ ग्रहण के मौके पर बोलते हुए नाइक ने यह भी कहा कि पर्यटन मंत्रालय काथलिक सन्त से सम्बन्धित इस भव्य घटना के आयोजन एवं संचालन के लिये आंशिक आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगा जिसमें हज़ारों विदेशियों सहित कम से कम पचास लाख तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान है।

केन्द्रीय मंत्री नाईक ने कहा कि यदि गोवा सरकार को इस भव्य धार्मिक घटना के आयोजन के लिये और किसी प्रकार की मदद चाहिये तो उसका प्रबन्ध भी केन्द्र करेगा।

काथलिक सन्त फ्राँसिस ज़ेवियर के अवशेषों का सार्वजनिक प्रदर्शन गोवा के प्राचीनतम महागिरजाघर में 22 नवम्बर सन् 2014 से 04 जनवरी सन् 2015 तक जारी रहेगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.