2014-08-15 15:30:28

देवदूत प्रार्थना


देजॉन, शुक्रवार, 15 अगस्त 2014 (वीआर सेदोक)꞉ देजॉन स्थित विश्व कप स्टेडियम में 15 अगस्त को संत पापा ने समारोही पावन ख्रीस्तयाग के पश्चात् विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया।
उन्होंने कहा, ″पावन ख्रीस्तयाग के अंत में हम माता मरिया स्वर्ग की रानी की ओर दृष्टि लगायें। हम उनके चरणों में हम अपने हर्ष, विषाद एवं आशा को अर्पित कर दें।″
विशेषकर हम उन लोगों के लिए प्रार्थना करें जो सेवोल पोत के डूबने के कारण मृत्यु के शिकार हो गये, साथ-साथ इस राष्ट्रीय आपदा से प्रभावित सभी लोगों को भी याद करें। करूणामय ईश्वर सभी मृतकों को अनन्त शांति प्रदान करे तथा दुःखित प्रियजनों को सान्तवना दे। जो लोग सहायता की आस में आते हैं वह उनकी मदद करे।
महाविनाशकारी यह घटना शोकित सभी कोरिया वासियों को एकता के सूत्र में बाँध दे तथा सार्वजनिक हित हेतु एकजुटता के लिए उनके समर्पण को बल प्रदान करे।
हम हमारी माता मरिया से प्रार्थना करें जो दुःख सहने वालों पर दया दृष्टि करती है विशेषकर, बीमार, ग़रीब और नौकरी से वंचित लोगों पर अपनी दयी दृष्टि रखें।
आज कोरिया अपने देश की स्वतंत्रता का दिवस मना रहा है। हम माता मरिया से प्रार्थना करें कि वे इस राष्ट्र एवं यहाँ के नागरिकों की रखवाली करें। हम एशिया के सभी युवाओं को उनके चरणों में सिपुर्द करें जिससे कि वे ईश्वर की पवित्र योजना के अनुसार शांति के प्रसन्नचित्त संदेशवाहक बन सकें। इतना कहने के बाद संत पापा ने भक्त समुदाय के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया तथा सभी को अपना प्रेरितिक आर्शीवाद दिया।









All the contents on this site are copyrighted ©.