2014-07-31 15:34:47

पारिवारिक प्रार्थना


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 31 जुलाई 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 31 जुलाई को, एक ट्वीट संदेश प्रेषित कर पारिवारिक प्रार्थना की महत्ता पर बल दिया।

उन्होंने संदेश में लिखा, ″प्रत्येक परिवार अपने लिए पारिवारिक प्रार्थना निर्धारित करे, जिससे कि परिवार में आपसी समझदारी एवं क्षमाशीलता को बनाये रखने में मदद मिल सके।″

संत पापा ने ट्वीट संदेश को- इताली, लैटिन, अँग्रेज़ी, स्पानी, पुर्तगाली, फ्रेंच, जर्मन एवं अरबी भाषाओं में प्रेषित किया।
विदित हो कि संत पापा के ट्वीट को प्राप्त करने वालों की आधिकारिक संख्या 10 मिलियन है और अंग्रेजी में 4 मिलियन लोग संत पापा के संदेश को प्राप्त करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.