2014-07-26 12:54:17

दो विदेशी एड़स कार्यकर्ताओं को गोली मारी गयी


काबुल, अफ़गनिस्तान, शनिवार 27 जुलाई, 2014 (उकान) सरकारी सूत्रों के अनुसार अफगनिस्तान के हेरात शहर में बृहस्पतिवार 25 जुलाई को स्थानीय समयानुसार करीब साढ़े ग्यारह बजे दो विदेशी एडस कार्यकर्ताओं को गोली से मार दिया गया। दोनों की मृत्यु घटना स्थल पर हो गयी।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए हेरात प्राँत के गवर्नर सैयद फजुल्लाह वाहिदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात बन्दुकधारियों ने टैक्सी पर सवार एडस कार्यकर्ताओं की गोली मार कर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया की दो विदेशी एड़स कार्यकर्ता एक महिला और एक पुरुष टैक्सी में सवार अपने कार्यलय की राह पर थे और बंदुकधारियों ने उन पर अंधाधुँध गोलियाँ चलायी और वहाँ से भाग निकलने में सफल हो गये।
गवर्नर वाहिदी ने बतलाया कि दोनों एडस् कार्यकर्ता अन्तराष्ट्रीय असिस्टन्स मिशन (आईएएम) के लिये मनोवैज्ञानिक चिकित्सक के रूप में अपनी सेवायें दे रहे थे।
मालूम हो कि ‘आईएएम’ एक अन्तरराष्ट्रीय क्रिश्चियन चैरिटी संस्थान है जो अफगनिस्तान में आँखों की चिकित्सा करती है।
अन्तरराष्ट्रीय चैरिटी संगठन ने दोनों के मारे जाने और उनकी संस्था से जुड़े होने की पुष्टि की है पर उनकी राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया है।
दोनों कार्यकर्ताओं के शव को सेन्ट्रल अस्पताल में रखा गया है। अब तक किसी ने उनकी हत्या की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। मालूम हो कि हेरात अपराधी संगठनों और तालिबान उग्रवादी प्रभावित क्षेत्र है।








All the contents on this site are copyrighted ©.