म्यानमारः मीडिया ने कहा हिंसा के लिये बलात्कार के मिथ्या आरोप ज़िम्मेदार
म्यानमार, 22 जुलाई सन् 2014 (ऊका समाचार): म्यानमार में हाल की हिंसा उस समय भड़की जब
एक बौद्ध महिला ने पैसे लेकर दो मुसलमान भाइयों पर बलात्कार का झूठा आरोप लगा दिया।
एक
बौद्ध एवं एक मुसलमान पहली जुलाई को मंडलय शहर में भड़की हिंसा में मौत के शिकार हुए।
मीडिया में इस ख़बर के प्रकाशित होते ही हिंसा भड़क उठी कि एक मुसलमान मालिक ने एक बौद्ध
महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म किया था।
पहली जुलाई के दिन तथा उसके बाद बौद्ध
एवं इस्लाम धर्मानुयायियों के बीच चली कई दिनों की हिंसा में दो व्यक्तियों के मरने के
अलावा लगभग 20 घायल हो गये हैं।
बाद में पुलिस की जाँचपड़ताल में पता चला कि बौद्ध
महिला का आरोप मनगढ़न्त था तथा पैसे दोकर उसे झूठा आरोप लगाने के लिये कहा गया था। चिकित्सीय
जाँच में बलात्कार का कोई संकेत नहीं मिला।