2014-07-04 16:20:09

शनिवार को वापस होंगे 46 भारतीय नर्स


मुम्बई, शुक्रवार, 4 जुलाई, 2014 (एशिया न्यूज़)꞉ ईराक में कार्यरत 46 भारतीय नर्सों को इस्लामी उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कर लिया गया है तथा उन्हें शनिवार को वापस भारत भेज दिया जायेगा।
अंतरराष्ट्रीय रेड क्रोस ने यह निश्चित कर दिया है कि 46 भारतीय नर्सों को रिहा कर दिया गया है। उन्होंने इसकी जानकारी भारत के सरकारी अधिकारियों को भी दे दी है। उन्होंने यह भी बतलाया है कि सभी नर्स शुक्रवार को इरबिल के कुरदिस्तान में ठहरे हुए हैं।
आई सी आई सी उग्रवादियों ने नर्सों को गत रात बंदी बना कर मोसूल ले लिया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.