2014-05-27 12:12:15

टूटीकोरिनः लापता पुरोहित आध्यात्मिक साधना में: धर्माध्यक्ष


टूटीकोरिन, 26 मई सन् 2014 (ऊका समाचार): टूटीकोरिन के काथलिक धर्माध्यक्ष ईवॉन एम्ब्रोज़ ने इस बात से इनकार किया है कि कुडनकूलन के पल्ली पुरोहित 34 वर्षीय फादर वसन्थन लापता हैं। उन्होंने कहा कि पुरोहित लापता नहीं है बल्कि आध्यात्मिक साधना पर गये हैं।

पुरोहितों की एक बैठक में कथित तौर पर मार पीट के बाद फादर वसन्थन को लापता बताया गया था।

एक आधिकारिक बयान में 22 मई को धर्माध्यक्ष ईवॉन एम्ब्रोज़ ने मुद्दे को स्पष्ट करते हुए कहा कि 15 मई को फादर वसन्थन ने उन्हें एक पत्र लिखकर बताया था कि वे अपनी पल्ली से एक वर्ष का अवकाश ले रहे थे तथा कामना व्यक्त की थी कि यह समय वे आध्यात्मिक साधना में व्यतीत करना चाहते थे।

धर्माध्यक्ष के बयान में बताया गया कि 18 मई को फादर वसन्थन ने पल्ली का परित्याग कर दिया था।

धर्माध्यक्ष एम्ब्रोज़ ने मीडिया की उन रिपोर्टों का भी खण्डन किया जिसमें कहा गया था कि आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की कई पुरोहितों की मांग का उन्होंने विरोध किया था।

फादर वसन्थन के भाई सुगन्धन की शिकायत पर विगत बुधवार को टूटीकोरिन की केन्द्रीय पुलिस ने "लापता व्यक्ति" मामला दायर किया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.