2014-05-23 19:30:42

विश्वास का अर्थ


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 23 मई 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने विश्वास पर 23 मई शुक्रवार को नौ भाषाओं में ट्वीट संदेश प्रेषित किया।
उन्होंने अंग्रेजी भाषा के ट्वीट पर विश्वास पर ट्वीट प्रेषित करते हुए कहा " विश्वास का अर्थ है अपना सारा जीवन येसु के हाथ में सौंप देना विशेष करके कठिनतम क्षणों में।"
संत पापा के ट्वीट को अंग्रेजी के अलावा, इतालवी, पुर्तगाली, स्पानी, फ्रेंच, जर्मन, पोलिश, अरबी तथा लैटिन भाषाओं में प्रकाशित किया गया।

वाटिकन रेडियो की वेबसाईट पर हिन्दी सहित अन्य करीब 35 भाषाओं में इसका अनुवाद कर पूरे लोगों के लिये उपलब्ध कराया गया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।










All the contents on this site are copyrighted ©.