2014-05-22 14:09:14

ईश्वर द्वारा संचालित जीवन


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 22 मई 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 22 मई को नौ भाषाओं में ट्वीट संदेश प्रेषित किया।
उन्होंने अंग्रेजी भाषा के ट्वीट पर ईश्वर द्वारा संचालित होने की सलाह देते हुए लिखा, ″यदि हम ईश्वर द्वारा संचालित हैं तो हम कभी निराश नहीं हो सकते और न ही अपना रास्ता खो सकते हैं।″
संत पापा के ट्वीट को अंग्रेजी के अलावा, इतालवी, पुर्तगाली, स्पानी, फ्रेंच, जर्मन, पोलिश, अरबी तथा लैटिन भाषाओं में प्रकाशित किया गया।

वाटिकन रेडियो की वेबसाईट पर हिन्दी सहित अन्य करीब 35 भाषाओं में इसका अनुवाद कर पूरे लोगों के लिये उपलब्ध कराया गया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.