2014-05-17 16:41:28

मई महीना माता मरिया को समर्पित


वाटिकन सिटी, शनिवार, 17 मई 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 17 मई को ट्वीट संदेश प्रेषित कर मई महीने में रोजरी माला विन्ती द्वारा माता मरिया के प्रति भक्ति की याद दिलाई।
उन्होंने संदेश में लिखा, ″मई महीना माता मरिया को समर्पित है अतः यह उचित समय है कि हम प्रतिदिन रोजरी माला प्रार्थना करें।″
संत पापा ने ट्वीट संदेश इतालवी, पुर्तगाली, स्पानी, फ्रेंच, जर्मन, पोलिश, अरबी तथा लैटिन भाषाओं में प्रषित किया।
वाटिकन रेडियो की वेबसाईट पर हिन्दी सहित अन्य करीब 35 भाषाओं में इसका अनुवाद कर पूरे लोगों के लिये उपलब्ध कराया गया।
विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.