2014-05-15 15:13:21

जापान में ख्रीस्त के प्रति विश्वस्त ख्रीस्तीयों की यादगारी में म्यूजियम


जापान, बृहस्पतिवार, 15 मई 2014 (एशिया न्यूज़)꞉ जापान के नागासाकी में बन रहे म्यूजियम को आगामी जनवरी महीने में जनता के लिए खोल दिया जाएगा जो अत्यधिक अत्याचार के बावजूद ख्रीस्त के प्रति विश्वस्त ख्रीस्तीयों की यादगारी है।
टोक्यो की इवानामी ने एशियान्यूज़ से बातें करते हुए कहा कि वह उन ख्रीस्तीयों को श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहती हैं जिन्हें एडो काल (सन् 1603–1867) में तोकूजावा शोगूनेट द्वारा प्रताड़ित किया गया था। उन्होंने कहा कि संग्रहालय हेवामाकी शहर के करीब नागासाकी परमाणु बम संग्रहालय एवं यूरामी महागिरजाघर से दूर नहीं है। द्वितीय विश्व युद्ध में बहुत सारे लोग मार डाले गये थे धार्मिक स्वतंत्रता मिलने के पूर्व कितने लोगों की जानें गयीं।
संग्रहालय 140 वर्ग मीटर क्षेत्र पर बनाया जा रहा है। संग्रहालय निर्माण हेतु अनुदान की राशि नागासाकी के महाधर्माध्यक्ष को जमा की जाएगी।








All the contents on this site are copyrighted ©.