2014-05-08 15:36:21

वाटिकन म्यूजियम 2 मई से 25 जुलाई तक खुला


वाटिकन, बृहस्पतिवार, 8 मई 2014 (वीआर सेदोक)꞉ वाटिकन सिटी स्थित वाटिकन म्यूजियम 2 मई से 25 जुलाई तक हर शुक्रवार को दर्शकों के लिए खुला रहेगा।
वाटिकन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 5 मई को यह घोषित कर दिया गया है कि वाटिकन म्यूजियम दर्शकों के लिए हर शुक्रवार देर शाम तक खुला रहेगा। उन्होंने यह भी बतलाया है कि वाटिकन म्यूजियम सितम्बर 5 से अक्तूबर 31 तक पुनः खोला जाएगा।
सूत्रों ने कहा है कि 6 वर्षों के बाद यह अवसर प्रदान किया गया है जिसमें रोम समयानुसार 7 बजे से लेकर 11 बजे रात तक वाटिकन म्यूजियम खुला रहेगा। शुक्रवार शाम को म्यूजियम के दर्शकों के लिए दूसरा फायदा यह भी है कि आगामी महीनों में यहाँ सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसका शीर्षक है ‘इल बेल्लो दा सेनतीरे’ अर्थात् सुनने में सुहावन।
कार्यक्रम शाम साढ़े 8 बजे आरम्भ होगा जिसका अलग से टिकट नहीं है। सलाह दी गयी है कि शाम को म्यूजियम का दर्शन करने वालों को पहले ही आरक्षण करना होगा। अधिक जानकारी के लिए वाटिकन म्यूजियम की वेब साइट का दौरा कर सकते हैं वेब साइट है डब्लू. डब्लू. डब्लू डोट मूसेइवाटिकानी डोट वा।








All the contents on this site are copyrighted ©.