2014-05-02 14:42:17

धैर्य पर ट्वीट



वाटिकन सिटी, शुक्रवार 2 मई, 2014 (सेदोक, वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने धैर्य पर ट्वीट संदेश दिया।

उन्होंने इतालवी और अन्य 8 भाषाओं में ट्वीट संदेश प्रेषित करते हुए कहा हमारा धैर्य स्वर्गिक पिता से अधिक नहीं हैं। किसी व्यक्ति को यह पता नहीं हैं कि कितने धैर्य से वह हमारा इन्तज़ार करता है।

संत पापा का ट्वीट इतालवी के अलावा, पुर्तगाली, स्पानी, फ्रेंच, जर्मन, पोलिश, अरबी तथा लैटिन भाषाओं में प्रकाशित किया गया। वाटिकन रेडियो में हिन्दी सहित अन्य करीब 35 भाषाओं में इसका अनुवाद कर पूरे विश्व में इसे प्रेषित किया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।










All the contents on this site are copyrighted ©.