2014-04-12 15:32:02

येसु का पवित्र क्रूस


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 12 अप्रैल, 2014 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 12 अप्रैल को को 9 भाषाओं में ट्वीट संदेश प्रेषित कर येसु के प्रेम से सराबोर होने का उपाय बतलाया।
उन्होंने इतालवी भाषा में लिखा, " प्रभु की कृपा प्राप्त करने के लिए येसु के पवित्र क्रूस के नीचे उपस्थित होना कितना अच्छा है जिससे कि हम उनके प्रेम से सराबोर हो जायें।"
संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।
वाटिकन रेडियो में हिन्दी सहित करीब 35 अन्य भाषाओं में भी संत पापा के ट्वीट का अनुवाद कर प्रसारित किया गया।








All the contents on this site are copyrighted ©.