2014-04-11 15:09:49

प्रसिद्ध खदान विरोधी कार्यकर्ता एवं शिक्षक दिन्ह दाँग दिन्ह की मृत्यु


होची मिन्ह सिटी, शुक्रवार 11 अप्रैल, 2014 (एशियान्यूज़) बॉक्साइट खदान के विरोध करने वाले राष्ट्रविरोधी प्रचार के लिये जेल में बन्द शिक्षक दिन्ह दाँग दिन्ह की मृत्यु हो गयी है।

अपनी मृत्यु के बारे में जानने के बाद मृत्यु के पूर्व दिन्ह दाँग दिन्ह ने अधिकारियों के सम्मुख इच्छा व्यक्त की वह बपतिस्मा संस्कार ग्रहण करेगा। बपतिस्मा ग्रहण करने के कुछ ही दिन बाद उनकी मृत्यु 4 अप्रैल को हो गयी।

राष्ट्रविरोधी प्रचार और प्रजातांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने के आरोप में 21 नवम्बर 2013 से छः वर्षों के लिये जेल में बन्द दिन्ह कैंसर रोग से पीड़ित हो गये थे। अधिकारियों ने उनकी चिकित्सा के लिये जेल से रिहा किया था पर तब तक उनकी हालत नाजुक हो गयी थी।

विदित हो कि दिन्ह दाँग दिन्ह एक इतिहासकार रसायन विज्ञान के प्रोफेसर थे जिन्होंने बॉक्साइट खदान के विरुद्ध में मध्य वियेतनाम में आवाज़ उठायी थी।

उन्होंने बॉक्साइट खदान के खिलाफ़ एक खुला पत्र लिखा और उसके समर्थन में 3 हज़ार बुद्धिजीवियों ने हस्ताक्षर किये।

उन्हें गिरफ़्तार कर जेल में बन्द कर दिया गया। दो साल के अन्तराल में उन्हें पेट में कैंसर हो गया। बारंबार अपील करने के बाद भी उन्हें रिहा नहीं किया और जब उन्हें 25 फरवरी को रिहा किया गया उनकी हालत नाजुक थी। उन्हें 21 मार्च को क्षमा भी कर दिया गया पर दो सप्ताह तक अपने पैतृक घर में रहने के बाद उनकी मृत्यु हो गयी।

उन्हें हो ची मिन्ह सिटी के रिडेम्पटोरिस्ट धर्मसमाज के प्रार्थनालय में दफ़नाया गया जहाँ हज़ारों लोगों ने आकर उन्हें अपने श्रद्धांजलि दी।

मालूम हो कि वियेतनाम के एक प्रसिद्ध राजनीतिक बन्दी नुवेन हु कौ ने भी जेल में ही ख्रीस्तीय धर्म स्वीकार कर लिया था।









All the contents on this site are copyrighted ©.