2014-04-11 15:08:19

दिव्यशक्ति


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 11 अप्रैल, 2014 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 11 अप्रैल को को 9 भाषाओं में ट्वीट संदेश प्रेषित कर दिव्यशक्ति पर संदेश दिया।

उन्होंने इतालवी भाषा में लिखा, " ईश्वर पर भरोसा संदेह को विश्वास, बुराई को अच्छाई और अन्धेरा को प्रकाश में बदल डालता है।"

संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।

वाटिकन रेडियो में हिन्दी सहित करीब 35 अन्य भाषाओं में भी सं पापा के ट्वीट का अनुवाद कर प्रसारित किया गया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।











All the contents on this site are copyrighted ©.