2014-04-03 15:21:35

ग़रीबी एवं त्रासदी के आदि न बनें


वाटिकन सिटी, 3 अप्रैल 2014 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 3 अप्रैल को कुल 9 भाषाओं में ट्वीट संदेश प्रेषित कर ख्रीस्तीयों को गरीबों के लिए कार्य करने का प्रोत्साहन दिया।
उन्होंने इतालवी भाषा में लिखा, " हम अपने आस-पास की ग़रीबी एवं त्रासदी के आदि न बन जाएँ किन्तु एक ख्रीस्तीय को इसके निदान के लिए कार्य करना चाहिए।"
संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।
वाटिकन रेडियो में हिन्दी सहित करीब 35 अन्य भाषाओं में भी सं पापा के ट्वीट का अनुवाद कर प्रसारित किय गया।
विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.