2014-03-22 15:16:52

पुरोहितों एवं पिताओं के आदर्श संत योसेफ


विजयवाड़ा, शनिवार, 22 मार्च 2014 (एशियान्यूज़): आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्थित संत पौल महागिरजाघर की स्थापना की 40 वीं वर्षगाँठ पर, 19 मार्च को, येसु के पालक पिता संत योसेफ के पर्व दिवस पर समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित किया।
समारोही ख्रीस्तयाग के मुख्य अनुष्ठाता नेलोरे के धर्माध्यक्ष मान्यवर एम. डी. प्रकाशन ने प्रवचन में कहा, "पुरोहितों एवं पिताओं को चाहिए कि वे संत योसेफ को अपना आदर्श माने।"
उन्होंने कहा कि ईश्वर ने संत योसेफ को एक सर्वोच्च मिशन सौंपा, जिसके तहत उन्हें सभी संतों की महारानी धन्य कुवाँरी मरियम के पति एवं ईश्वर के पुत्र येसु के पालकपिता नियुक्त किया। यह ज़िम्मेदारी मानव शब्दों से प्रकट नहीं की जा सकती।
ज्ञात हो कि विजयवाड़ा के संत पौल महागिरजाघर की स्थापना सन् 1973 ई. को हुई थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.