2014-03-20 19:35:57

कृतज्ञता प्रकट करना


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार 20 मार्च, 2014 (सेदोक,वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने 20 मार्च बृहस्पतिवार को, ‘कृतज्ञता प्रकट करने’ पर अपना ट्वीट संदेश प्रेषित किया।

उन्होंने ट्वीट पर लिखा, " हमें चाहिये कि हम ईश्वर को और एक-दूसरे को धन्यवाद दें। हम अपने बच्चों को ऐसा करना सिखाते और खुद इसे करना भूल जाते हैं।"

संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।










All the contents on this site are copyrighted ©.