2014-03-19 12:06:49

शिमोगाः फ्राँसिस सेर्राओ शिमोगा के नये धर्माध्यक्ष


शिमोगा, 19 मार्च सन् 2014 (सेदोक): सन्त पापा फ्राँसिस ने, येसु धर्मसमाजी काथलिक पुरोहित फादर फ्राँसिस सेरार्ओ को, शिमोगा धर्मप्रान्त का नवीन धर्माध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। फादर सेर्राओ कर्नाटक राज्य में येसु धर्मसमाज के प्रान्तीय अध्यक्ष हैं।

फ्राँसिस सेरार्ओ का जन्म मैंगलोर धर्मप्रान्त के मूडबिदरी में 15 अगस्त सन् 1959 ई. को हुआ था। 03 जनवरी सन् 1979 ई. को आपने बैंगलोर स्थित माऊन्ट जोसफ येसु धर्मसमाजी गुरुकुल में प्रवेश किया था।

पुणे में येसु धर्मसमाज द्वारा संचालित प्रशिक्षण संस्थाओं तथा देहली स्थित विद्या ज्योति महाविद्यालय में आपने दर्शनशास्त्र एवं ईशशास्त्र का अध्ययन किया।

30 अप्रैल सन् 1992 को आप पुरोहित अभिषिक्त किये गये थे। अभिषेक के उपरान्त आप कर्नाटक के कारवार धर्मप्रान्त के मुण्डगोड़ स्थित सामाजिक कल्याण केन्द्र तथा प्रेरितिक केन्द्रों में कार्यरत रहे। तदोपरान्त दो वर्षों तक बैंगलोर स्थित ईश शास्त्र संस्थान के निर्देशक, मैंगलोर में सेन्ट जोसफ गिरजाघर के पल्ली पुरोहित, बीजापुर में येसु धर्मसमाजी समुदाय के अध्यक्ष, मैंगलोर में सेन्ट अलोईशियस कॉलेज के प्राचार्य तथा कर्नाटक में येसुधर्मसमाजी प्रान्त के प्रान्ताध्यक्ष पदों पर कार्य करते रहे हैं।

शिमोगा धर्मप्रान्त की रचना सन् 1988 ई. में की गई थी। यह बैंगलोर महाधर्मप्रान्त के अधीन आता है। शिमोगा की कुल आबादी अस्सी लाख चालीस हज़ार है जिनमें 21,241 काथलिक धर्मानुयायी हैं। 22 पल्लियों के माध्यम से 72 पुरोहित काथलिकों की प्रेरितिक देखरेख कर रहे हैं।







All the contents on this site are copyrighted ©.