2014-03-14 13:53:54

प्रार्थना कीजिये


वाटिकन सिटी, सोमवार 14 मार्च, 2014 (सेदोक,वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 14 मार्च को अपना ट्वीट संदेश प्रेषित करते हुए कहा, " मेरे लिये प्रार्थना कीजिये।"

विदित हो कि संत पापा फ्राँसिस की चालीसाकालीन आध्यात्मिक साधना 9 से 14 मार्च तक जारी रहेगी।

संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।

उधर हिन्दी के अलावा वाटिकन रेडियो से प्रसारित अन्य करीब 35 भाषाओं में भी संत पापा के ट्वीट संदेश को अनुवाद कर पूरे विश्व में प्रसारित किया गया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।









All the contents on this site are copyrighted ©.