2014-03-11 11:51:41

गोवाः गिरजाघरों में उपस्थिति पुरोहित की विश्वसनीयता से जुड़ी होती है, अध्ययन


गोवा, 11 मार्च सन् 2014 (ऊका समाचार): गोवा में पिलार धर्मसमाजी काथलिक पुरोहित फादर पीटर रापोज़ो द्वारा सम्पादित एक अध्ययन से पता चला है कि गिरजाघरों में श्रद्धालुओं की उपस्थिति पुरोहित की विश्वसनीयता से जुड़ी होती है।

फादर रापोज़ो के अध्ययन के अनुसार जब पुरोहित क्षमता, योग्यता, विश्वसनीयता, सदभावना एवं संवेदनशीलता व्यक्त करने में सफल होते हैं तब पल्लिवासी रचनात्मक ढंग से प्रभावित होते तथा गिरजाघरों में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में वृद्धि होती है।

फादर रापोज़ों तथा शोधकर्त्ता डॉ. शॉन एम. होरान का शोध पत्र गोवा की संचार माध्यम एवं धर्म सम्बन्धी पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

शोध पत्र में शिक्षक रूप में पुरोहित की भूमिका की जाँच की गई है तथा पुरोहित की विश्वसनीयता पर समझदारी हासिल करने का सराहनीय प्रयास किया गया है। इसमें इस तथ्य की पुष्टि की गई है कि पुरोहितों की विश्वसनीयता गिरजाघरों में पल्लिवासियों तथा सामान्य तौर पर समस्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति से जुड़ी रहती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.