2014-03-08 15:25:32

ख्रीस्तीय दम्पतियों की चुनौतियाँ


वाटिकन सिटी, शनिवार, 8 मार्च 2014 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने 8 मार्च शनिवार को ‘ख्रीस्तीय दम्पतियों की चुनौतियों’ विषय पर ट्वीट संदेश प्रेषित किया।
उन्होंने ट्वीट पर लिखा, "ख्रीस्तीय दम्पतियों की चुनौतियाँ हैं: एक साथ रहना, एक दूसरे को सदा प्यार करने सीखना और प्यार में आगे बढ़ते जाना।"
संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।
उधर हिन्दी के अलावा वाटिकन रेडियो से प्रसारित अन्य करीब 35 भाषाओं में भी संत पापा के ट्वीट संदेश को अनुवाद कर पूरे विश्व में प्रसारित किया गया।
विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।







All the contents on this site are copyrighted ©.