2014-03-03 13:46:32

‘लोगोस’ नामक त्रैमासिक हिन्दी


आगरा, सोमवार 3 मार्च, 2014 (उकान) आगरा स्थित क्षेत्रीय बाइबल संस्थान ने व हिन्दी काथलिक जगत में विश्वास प्रशिक्षण के लिये एक तैमासिक शुरु किया है।

काथलिक हिन्दी तैमासिक पत्रिका का उद्धाटन आगरा बाईबल इन्स्टीट्यूट (एआरबीआई) के अध्यक्ष बरेली के धर्माध्यक्ष अन्तोनी फरनन्डेज़ ने शुक्रवार 28 फरवरी को किया।

विदित हो कि बाइबल संस्थान की स्थापना स्व. फादर थोमस डेसा ने किया था। 28 फरवरी को उनकी प्रथम पुण्य तिथि थी।

आरबी के निदेशक फादर बाबु चिरियाथ ने लोगोस नामक इस तैमासिक पत्रिका के उद्धाघटन समारोह में बोलते हुए कहा कि 28 पन्नों वाली इस पत्रिका के द्वारा लोग हिन्दी में ईशवचन का अध्ययन कर पायेंगे।

लोगोस का मूल्य 15 रुपया रखा गया है जिसे काथलिक बाइबल इन्स्टीट्यूट मुम्बई और प्रेरणा कम्युनिकेशन्स इन्दौर द्वारा प्रकाशित किया जायेगा।

इस वर्ष के प्रथम अंक में धर्मविधि और धर्मशिक्षा विषय पर विचार और व्याख्यान प्रस्तुत किये गये।

इंडियन कटेकेटिकल एसोशिएशन के पूर्व महासचिव फादर चिरियाथ का मानना है कि लोगोस प्रकाशन से उत्तर भारत के काथलिकों का विश्वास प्रशिक्षण उचित तरीके से हो पायेगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.